केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी शिमला की ओर से प्रदेश निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय केलांग में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम जनजातीय सभागार केलांग में होगा।
समारोह में उपायुक्त किरण भड़ाना मुख्य अतिथि होंगी, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार तोबदन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय डॉ. यशवंत सिंह परमार का ग्रामीण विकास एवं भूमि सुधार में योगदान रखा गया है। इस विषय पर डॉ. सूरत ठाकुर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। आयोजकों के अनुसार राज्यस्तरीय समारोह का उद्देश्य प्रदेश निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के बहुआयामी योगदान को स्मरण करना तथा साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना है। संवाद