फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जमीनी स्तर पर होगी आपदा प्रबंधन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में अब जमीनी स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू के तत्वावधान में उपमंडल स्तर पर घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना, भूमिकाओं की स्पष्टता सुनिश्चित करना तथा आपदा के समय प्रभावी प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करना है।
विज्ञापन

जिले में हर वर्ष बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदाएं चुनौती बनकर सामने आती हैं। इन आपदाओं में जानमाल की क्षति को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर पहले से ही व्यवस्थित और सुनियोजित तैयारियां की जा रही हैं। कार्यशालाओं में प्रतिभागियों को मेडिकल फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया जाएगा और विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, ताकि उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। साथ ही आईआरएस के सदस्यों की भूमिकाओं और दायित्वों को विस्तार से समझाया जाएगा।
इस संबंध में डीडीएमए के कार्यशाला समन्वयक राकेश ने बताया कि उपमंडल कुल्लू में कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है। इसके अलावा मनाली में 22-23 अप्रैल, बंजार में 24-25 अप्रैल, आनी में 27-28 अप्रैल तथा निरमंड में 29-30 अप्रैल को कार्यशालाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

....
जिले में आपदा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जानमाल के नुकसान को कम करने के प्रयास जारी हैं। उपमंडल स्तर पर घटना प्रतिक्रिया प्रणाली प्रशिक्षण कार्यशालाओं की यह पहल जिले में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

-प्रशांत, प्रभारी, आपातकालीन संचालन केंद्र, डीडीएमए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें