फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मतदान के लिए लाइन में नहीं लगेंगे दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा मतदान : गिरधारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिव्यांग मतदाता से प्राथमिकता के आधार पर मतदान करवाया जाएगा। उन्हें बारी के लिए लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बारे मतदान केंद्र अधिकारी, मतदान कर्मियों या अन्य स्वयंसेवियों को निर्देश जारी किए गए हैं। दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए ईवीएम पर ब्रेल भी अंकित होती है और उसका एक पेपर प्रिंट प्रिजाइडिंग ऑफिसर के पास होता है।
यह बात जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल ने कही। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के दिव्यांगता एवं पुनर्वास केंद्र में रविवार को स्वीप टीम ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दिव्यांग मतदाताओं और उनके परिजनों को मतदान का महत्व बताया। जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल ने कहा कि जो दिव्यांग 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र रखते हैं और बूथ तक जाने में असुविधा महसूस करते हैं, उन्हें फार्म 12डी भरकर पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह सुविधा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए भी उपलब्ध है। वे घर पर ही मतदान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बूथ पर पीने के पानी, शौचालय की सुविधा भी होगी। इस दौरान स्वीप टीम से रमन जैन, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विनोद कुमार मोदगिल आदि उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें