फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक ने बंजार कॉलेज का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक प्रो. सुनीता सिंह ने रविवार को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. डॉ. आरके सिंह, प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों, केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) के पदाधिकारियों और एनसीसी विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने डिजिटल लाइब्रेरी, भाषा प्रयोगशाला, आईटी लैब तथा भौतिक विज्ञान और प्राणी विज्ञान विभागों में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत प्राप्त अनुदान से करवाए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। प्राध्यापकों के साथ संवाद के दौरान शिक्षण व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों और महाविद्यालय में रिक्त शैक्षणिक पदों सहित संस्थान की विभिन्न आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें