बंजार स्कूल में पोषण माह पर करवाईं स्पर्धाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में पोषण माह के समापन पर स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें कला उत्सव, रंगोत्सव और भोजन उत्सव स्पर्धाएं शामिल रहीं। स्पर्धाओं की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर ने की। भोजन उत्सव में 12वीं कक्षा की डिंपल और चेतना ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय और मुस्कान एवं कृतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पोस्टर मेकिंग में हरिश्वर ने प्रथम, अमोघ ने द्वितीय तथा घनश्याम ने तृतीय स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की विजय लक्ष्मी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार रंगोत्सव प्रतियोगिता में राधाकृष्णन सदन की जानवी, नितिका और डिंपल प्रथम, भगत सदन की चंद्रिका एवं संजना द्वितीय, विवेकानंद सदन की हिमानी और चांदनी तृतीय रहीं। इस दौरान कार्यक्रम संचालक प्रवक्ता निरत सिंह नेगी, हंसराज, उमा, योगेश्वरी, ललित, नरेश, रुवीना, डोलमा आदि मौजूद रहे। संवाद