मनाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष ने किया पूर्व अध्यक्ष पर किया पलटवार
....................
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा समर्थित पार्षदों में ठन गई है। पूर्व अध्यक्ष चमन कपूर के बयान पर उपाध्यक्ष मनोज लारजे ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद में टेंडर और बड़ी पार्किंग उनके करीबी सहयोगियों को मिले। मनाली को बेचने का काम किसने किया, जनता इन सब बातों से परिचित है। यह आरोप नगर परिषद कार्यालय मनाली में पत्रकार वार्ता में लगाए। इस दौरान पार्षद चंद्रा पदान और कल्पना भी मौजूद थीं।
मनोज ने कहा कि दो-ढाई वर्ष से गतिरोध चल रहा था। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से भी मामला उठाया। बैठक कर मामला सुलझाया लेकिन अध्यक्ष की कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं हुआ। अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी पूर्व मंत्री ने आपस में बैठ कर बात करने को कहा। हमें जनता ने चुनकर भेजा है। जनहित में ही उन्होंने यह कदम उठाया। इसमें कांग्रेस और भाजपा की राजनीति नहीं है। उन्होंने जनता से मनाली को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की है। संवाद
000