फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सूना पड़ा ढालपुर, अपने धाम लौटे सभी देवी-देवता

Thu, 09 Oct 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के राशेल गांव में बर्फबारी के बाद मौसम खुलते की नजारा।-स्ंवाद
विज्ञापन
दशहरा उत्सव के समापन के बाद भी अस्थायी शिविर में रुके 33 देवी-देवता
विज्ञापन

अब एक साल बाद दशहरा उत्सव पर होगा देवताओं का देव मिलन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन हो गया है। अधिकतर देवी-देवता अपने देवालयों की ओर लौट गए हैं। कुछ देवी-देवताओं ने ढालपुर मैदान में लगे अस्थायी शिविरों में ही रात बिताई।
उत्सव के समापन के बाद भी 33 देवी-देवताओं ने रात्रि विश्राम अपने अस्थायी शिविर में ही किया। उत्सव संपन्न होने के एक दिन बाद इन देवी-देवताओं ने अपने देवालयों का रुख किया। वीरवार को इन देवी-देवताओं ने अपने देवालयों का रुख करना शुरू कर दिया है। देवी-देवताओं के रवाना होने के बाद ढालपुर मैदान पूरी तरह सुनसान हो गया है।
विज्ञापन

उत्सव के बाद शृंगा ऋषि बंजार, माता पंचालिका, देवता अजय पाल पीज, अठारा करडू पंच छमाहणी नारायण, देवी तारा भटंती, जमलू देवता पीज, सप्त ऋषि रूपण पाल, थान महादेव पाहनाला, कैला वीर, आदि ब्रह्मा खोखन, वीरनाथ शेघी, हुरगू काली नारायण जौंगा, खुड्डी जहल देवता बलागाड़ बंजार, देवता छोई महाराज, बनशीरा बंजार, अनंत रुद्र वीरभद्र महादेव, पिरड़ी महादेव, घटोत्कच्छ छाजणु सहित 33 देवी-देवता ऐसे हैं जो उत्सव संपन्न होने के दूसरे दिन अपने देवालयों की ओर रवाना हुए हैं। हालांकि यहां अब सिर्फ कारोबार होगा लेकिन देवी-देवताओं और देव वाद्य यंत्रों की धुन के बिना ढालपुर पूरी तरह से सुनसान हो गया है।
विज्ञापन


सुबह पूजा के बाद समेट अस्थायी शिविर
ढालपुर में विराजे देवी-देवताओं की वीरवार को हारियानों ने सुबह पूजा-अर्चना की। इसके बाद अस्थायी शिविर को समेटा और ढोल नगाड़ों की थाप पर अपने-अपने देवालयों की ओर रवाना हो गए। देवी-देवताओं का अब एक साल बाद दशहरा उत्सव में फिर से देव मिलन होगा। सात दिनों तक चले दशहरा के अंतिम दिन अधिकर देवी-देवता सुबह से ही लौटने लगे थे। कई देवी-देवता रथयात्रा में शामिल होने के लिए ढालपुर में रुके थे। रथयात्रा के बाद भी ये देवी-देवता यहीं विराजमान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें