फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण प्लॉट आवंटन न करे नप

Tue, 26 Apr 2016 05:01 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में जातर मेले की तैया‌रियां जोरों पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में 28 अप्रैल से शुरू होने जा रहे पीपल जातर मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी मेले को लेकर कमर कस दी है। मेले में अस्थायी तौर पर लगाने वाले ढाबा संचालकों को अस्थायी फूड पंजीकरण करवाना होगा। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी भविता टंडन ने मेले में लगने वाले सभी अस्थायी ढाबों के संचालकों को अस्थायी तौर पर फूड पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को बिना अस्थायी फूड पंजीकरण न करवाने पर प्लॉट आवंटन नहीं करवाने का आग्रह किया है। इस संबंध में प्रशासन को पत्राचार भी किया गया है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन इस संबंध में कोई पत्राचार न होने का हवाला देकर प्लॉट आवंटन करवा रहा है। मेले में लगने वाले अस्थायी ढाबा स्टॉल व अन्य खान-पान संबंधी स्टॉल संचालकों का नियमों के अनुसार अस्थायी फूड पंजीकरण किया जाता है। जिसमें संचालक को कई औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। जिनमें वर्कर का मेडिकल समेत अन्य शामिल हैं।

इधर, एफएसओ भविता टंडन ने बताया कि कारोबारियों को अस्थायी फूड पंजीकरण को लेकर निर्देश दिए गए हैं। विभागीय कर्मचारियों को मौके पर जाकर व्यापारियों को इस संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, नगर परिषद के ईओ तेजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि एफएसओ का पत्र नहीं मिला है। प्लॉट आवंटन किया जा रहा है। नियमों की अवहेलना करने पर दुकानदार स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें