फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णाहुति के साथ देव नारायण की प्रतिष्ठा संपन्न

Mon, 12 Dec 2016 10:16 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
devta - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवता नारायण के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई। पांच दिनों तक चले इस भव्य देव कारज के समापन मौके पर आनी विस के विधायक खूब राम आनंद और कुल्लू-लाहौल-स्पीति के एपीएमसी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा शामिल हुए और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। वहीं इस मौके पर एसडीओ आईपीएच कुल्लू सेस राम आजाद भी मौजूद रहे। इससे पहले देव कारज में रघुपुर घाटी के अधिष्ठाता देव खुड़ीजल, माता बूढी नागिन, टकरासी नाग, सत्य नारायण करशाला, रावल ऋषि तथा शांगड़ू का ढोल-नगाड़ों के थाप पर नारायण के कारकूनों ने स्वागत किया। आठ दिसंबर से शुरू हुए हवन, पाठ और जाप का दौर सोमवार सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन


देवता खुड़ीजल के कुल पुरोहित फौजी लाल शर्मा की अगुवाई में पांच ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन की भूमिका निभाई। देवता नारायण के इस धार्मिक आयोजन में भव्य देव मिलन हुआ। वहीं जनमानस का भी मिलन देखने को मिला। इस संबंध में देवता के हरियान एवं फनौटी पंचायत के प्रधान दीवान राठौर, कारदार प्रेम सिंह, खेम राज, तिलक राज, राजेश कुमार, बेली राम, मेहर चंद, ओम प्रकाश, रमेश चंद ने कहा कि देवता नारायण का मंदिर बनाला, फनौटी और जुहड़ गांव के ग्रामीणों ने मिलकर तैयार किया है। सोमवार सुबह देव परंपरा और देव आज्ञा अनुसार पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हुआ है। इस मौके पर सत्य पाल ठाकुर, सतपाल ठाकुर, संतोष ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, संजय शाह, रोशन लाल, कर्म चंद ठाकुर, टेक चंद, मस्त राम, उर्मिला ठाकुर, रफ्तार ठाकुर और ध्यान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें