फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव जुआणी महादेव मंदिर न्योली में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता जुआणी महादेव के मंदिर न्योली में रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। देवता के मंदिर में तीन दिवसीय रुद्राभिषेक यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं और हारियानों ने खीर का प्रसाद भी ग्रहण किया। देवता जुआणी महादेव में शुक्रवार को रुद्राभिषेक यज्ञ का आगाज हुआ था।
विज्ञापन

रविवार को देवविधि के साथ पूणाहुति हुई। देवता के पुजारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवलू गोपाल महंत, भगवान दास, तोत राम, अर्जन महंत ने कहा कि मंदिर में रुद्राभिषेक यज्ञ सुख-शांति और समृद्धि के लिए किया जाता है। देवता के पंडित महेश शर्मा ने कहा कि मंदिर में 51वां रुद्राभिषेक यज्ञ देव विधान से पूर्ण हुआ।
देवता के कारदार ओमप्रकाश महंत ने कहा कि मंदिर में चार पंडितों ने रुद्राभिषेक यज्ञ में पूजा-जाप और पाठ को वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूरा किया। इस अवसर पर मंदिर में खीर का प्रसाद भी आवंटित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें