फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवताओं का भव्य मिलन देखने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
बंजार के चलाहण में देव नृत्य करते देव सत्य नारायण व चलाहण जल।
विज्ञापन
कुल्लू। बंजार दौरे के दौरान देवता सत्य नारायण करशाला का मंगलवार शाम को शिल्ह में देवता चलाहण जल से भव्य देव मिलन हुआ। मिलन को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु जुटे। देव सत्य नारायण का रात्रि ठहराव बंजार के सिंधवा गांव में होने के बाद दोपहर को देवता पूरे लाव लश्कर के साथ शिल्ह के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

जगह-जगह लोगों ने देवता का स्वागत किया। शाम करीब 5:20 बजे देवता के मंदिर पहुंचने पर भव्य देव मिलन हुआ। इसको देखने के लिए पूरा शिल्ह क्षेत्र उमड़ पड़ा। देव मिलन के बाद दोनों देवताओं ने देव नृत्य किया। रघुपुरघाटी के अधिष्ठाता देव सत्य नारायण करशाला करीब एक सप्ताह के बंजार दौरे पर आए हैं।
देवता के कारदार इंद्र सिंह ठाकुर, पुजारी पथर सिंह, कुमार ठाकुर ने कहा कि देवता के दौरे में देवता की पूरी हार के देवलू शामिल हैं। देवता बंजार के खडारागी गांव में आए थे। यहां एक भक्त ने देवता को घर बुलाया था। इसके बाद देवता सोमवार शाम को सिंधवा गांव में रुके। मंगलवार शाम को शिल्ह गांव आकर देवता चलाहण जल से देव मिलन किया है। देवता के दौरे पर देवलू कुल्लवी नाटी डालकर खूब मनोरंजन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें