कुल्लू। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर सोमवार को कुल्लू के शीतला माता मंदिर में कन्या पूजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। भक्तों ने माता के दर्शन किए। कन्या पूजन के दौरान मंदिर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
शीतला माता मंदिर के पुजारी मदन शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अष्टमी तिथि रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। श्रद्धालु आस्था, प्रोमिला और राधा देवी ने बताया कि उन्होंने सोमवार को शीतला माता मंदिर में कन्या पूजन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। संवाद