फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: श्रद्धालुओं ने भावुक मन से दी देवी-देवताओं को विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का सात दिवसीय उत्सव देवी-देवताओं की भावुक विदाई से संपन्न हुआ। एक सप्ताह तक देवमिलन, आस्था और भक्ति से सराबोर अठारह करड़ू सौह सूनी पड़ गई।
विज्ञापन

देवी-देवता भी अपने-अपने देवालयों की ओर लौटे। उनके बिछोह के समय श्रद्धालुओं ने आंखें नम हो गईं। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच देव रथों को विदा करते समय श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
सात दिन तक भगवान रघुनाथ और 300 से अधिक देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि एक सप्ताह तक देवमय रही रघुनाथ की धरा अब अगले वर्ष तक के लिए सूनी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें