मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर 15 मील में बना देवलोक सांस्कृतिक केंद्र फिर शुरू हो गया है। अब पर्यटक देवलोक सांस्कृतिक केंद्र में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। बरसात के कारण जुलाई से यह केंद्र बंद चल रहा था। 15 मील के देवलोक सांस्कृतिक केंद्र को ब्यास के पानी से नुकसान हुआ है।
इसको दुरुस्त करने में लगभग दो महीने का समय लगा। अब इसे फिर शुरू कर दिया है। शनिवार को पर्यटकों का एक दल केंद्र पहुंचा। दल ने यहां बने फ्लाई ओवर हिमाचल का लुत्फ लिया। कुल्लू के लोकनृत्य का लुत्फ लेने के साथ दल के सदस्यों ने कुल्लवी धाम का स्वाद भी चखा। देवलोक सांस्कृतिक केंद्र के मुख्य शिवम चौहान ने बताया कि सांस्कृतिक केंद्र शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। संवाद