फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू, लाहौल में 165 करोड़ के विकास कार्यों पर लग गई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से कुल्लू और लाहौल जिले में करीब 165 करोड़ से अधिक विकास कार्यों पर रोक लग गई है। आचार संहिता से जल शक्ति विभाग के करीब 142 करोड़ और लोक निर्माण विभाग के 20 करोड़ के कार्य प्रभावित होंगे। साथ ही नगर परिषद कुल्लू के तीन करोड़ के कार्य रुक गए हैं।
विज्ञापन

संबंधित विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आपदा से हुए नुकसान के निर्माण कार्यों को गति देने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अनुमति मांगी जाएगी। जलशक्ति और लोक निर्माण विभाग में ऐसे करोड़ों के कई कार्य हैं जिनका मार्च, अप्रैल और मई में टेंडर किए जाने है। आपदा से खराब हुई सड़कों की टारिंग की जाएगी। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही करीब 10 करोड़ की दो सड़कों का निर्माण भी लटक गया है।
इनके टेंडर लगाने की तैयारी की जा रही थी। जलशक्ति विभाग में करीब 142 करोड़ के निर्माण कार्य होने है। इसमें कुल्लू जिले में आपदा से संबंधित कार्यों के लिए 72 करोड़ की स्वीकृति मिली है। लाहौल में करीब 70 करोड़ की विंटर वाटर स्कीमों को भी स्वीकृति मिली है। आचार संहिता के चलते काम लटक गया है। बता दें कि लाहौल में मात्र 6 महीने ही काम होता है। ढालपुर में नगर परिषद की अमृत योजना के तहत निर्मित पार्किग का भी उद्घाटन रुक गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू को अब आचार संहिता हटने का इंतजार करना होगा। जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि उनके सर्किल में जलशक्ति विभाग की अभी करीब 172 करोड़ की योजनाएं मंजूर हुई हैं। इसमें ब्यास, तीर्थन, पार्वती, सरवरी खड्ड में तटीकरण, क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत के साथ नई योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। कहा कि बरसात को देखते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अनुमति मांगी जाएगी ताकि इनका काम पूरा हो सके।
...
सरकारी होर्डिंग भी हटाए
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही जिले में अलग-अलग जगहों पर सरकारी होर्डिंग और अन्य बोर्ड को हटाने का काम शुरू कर दिया है। कई जगहों पर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के होर्डिंग लगे थे, उनको भी हटा दिया गया है। लोक संपर्क विभाग के साथ जलशक्ति, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड सहित कई सरकारी विभागों ने अपने होर्डिंग और बोर्ड को हटाने का काम शुरू कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू ताेरुल एस रवीश ने कहा कि संबंधित विभागों को सरकारी होर्डिंग, बोर्ड और पोस्टरों को हटाने निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें