फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चपलांदी मेले के लिए आज रवाना होंगे देव सत्य नारायण

Fri, 06 Oct 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के सीमांत मंडी के छतरी में होने वाले चपलांदी मेले में कुल्लू के देवता सत्य नारायण भाग लेंगे। देवता पहली बार देव चपलांदू नाग के सम्मान में आयोजित होने वाले मेले में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

देवता सत्य नारायण 7 अक्तूबर को पूरे लाव लश्कर के साथ देवालय से रवाना होंगे। देवता के साथ फनौटी, बनाला, दपांदा, झाकडूपानी और जुहड़ गांव के सैकड़ों देवलू भाग लेंगे। देवता के चपलांदी मेले में भाग लेने पर देवलुओं में खुशी का माहौल है। मंडी दौरे को लेकर देवता का रथ मुख मोहरों के साथ सज गया है।
पहले दिन देवता का रात्रि ठहराव 7 अक्तूबर को मंडी जिले के छतरी स्थित रमोटली गांव में होगा। देवता के कारदार राममूर्ति, गूर यशपाल शर्मा, पुजारी पथर सिंह, कारकून रमेश चंद, बेली राम, किशोरी लाल तथा केसर सिंह ने कहा कि देवता सत्य नारायण मंडी के चपलांदी मेले में पहली बार भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवता चपलांदू नाग के साथ भव्य देव मिलन करेंगे। देवलुओं का कहना है कि देवता के दौरे में उन्हें मंडी जिले की देव संस्कृति और यहां के रहन सहन को जानने का मौका मिलेगा।
गूर यशपाल तथा पुजारी पथर सिंह ने कहा कि यात्रा के लिए देवता का रथ सजकर तैयार हो गया है। 7 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे देवता ढोल नगाड़ों, करनाल, नरसिंगों और शहनाई की स्वरलहरियों के साथ अपने देवालय से चपलांदी मेले के लिए रवाना होंगे। 10 अक्तूबर तक देवता अपने देवालय के लिए लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें