भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर छह के शिव मंदिर के साथ रास्ता टूटने से लोग परेशान हैं। यह रास्ता पारला भुंतर के पुल को जोड़ता है।
प्राकृतिक आपदा के कारण टूटे रास्ते से स्थानीय दुकानदारों और जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार राकेश कुमार, सुनील शर्मा, सुनीता, सिमरन, नैना, राजकुमार और तुलसी राम का कहना है कि प्रशासन ने दो महीने बाद पुल तो बना दिया है, मगर रास्ते की सुध नहीं ली है।
रास्ते से लोगों का पारला भुंतर के लिए आना जाना लगा रहता है। दुकानदारों ने कहा कि नगर पंचायत भुंतर और जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत करवाया लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही। शुक्रवार को दुकानदारों के कहने पर नगर पंचायत की प्रधान मीना ठाकुर ने मौका किया और दुकानदारों की मांग को सुना। कहा कि इसके लिए बजट का प्रावधान कर रास्ते को दुरुस्त किया जाएगा। संवाद