फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास-पार्वती के संगम में शाही स्नान करेंगे देव हुरगू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी के रूजग गांव के देवता हुरगू नारायण ब्यास और पार्वती के संगम स्थल में शाही स्नान करेंगे। देवता लाव-लश्कर के साथ देवालय से 9 अक्तूबर को प्रस्थान करेंगे। शेला देवता भी उनके साथ रहेंगे। देवता के शाही स्नान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 9 अक्तूबर को देवता देवालय से निकलने के बाद ढालपुर होते हुए मौहल में रात्रि विश्राम के लिए रुकेंगे।
विज्ञापन

10 अक्तूबर सुबह देवता की ढोल-नगाड़ाें की थाप पर पूजा-अर्चना होगी। उसके बाद देवता ब्यास-पार्वती संगम स्थल की ओर रवाना होंगे। संगम स्थल में देवता के शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। शाही स्नान के बाद देवता अपने देवालय की ओर रवाना हो जाएंगे। देव हुरगू नारायण के पुजारी राम चंद, कारदार रोशन लाल, विक्रम चंद, धर्म चंद ने कहा कि देवता पहली बार ब्यास और पार्वती नदी के संगम पर शाही स्नान के लिए जा रहे हैं। हारियानों में देवता के शाही स्नान को लेकर खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें