राज्य स्तरीय कबडडी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई खोखन स्कूल की छात्रा प्रांचल
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोखन की छात्रा प्रांचल कबड्डी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। प्रांचल का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता 15 से 18 अक्तूबर तक जुब्बल सरस्वती नगर शिमला में होगी। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रांचल ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। इससे इसका चयन राज्यस्तर की प्रतियोगिता में हुआ।
खोखन स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश मेहता और स्टाफ ने प्रांचल को बधाई दी। कमलेश मेहता ने कहा कि छात्रा राज्य स्तर पर अपने जिला एवं स्कूल का नाम रोशन करेगी। कोच एवं खेल प्रभारी कुल्लू-वन संजीव चौहान ने कहा कि छात्रा तैयारियों में जुट गई है। संवाद