फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शहर में चिह्नित स्थान के बावजूद दूसरी जगहों पर बिकते रहे पटाखे

Thu, 31 Oct 2024 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर सहायक आयुक्त कुल्लू से मिलते हुए पटाखा व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुल्लू शहर में पटाखों की ब्रिकी के लिए रामबाग अखाड़ा बाजार और सरवरी नेहरू पार्क में जगह चिह्नित की है। यहां पर 30 से अधिक पटाखा व्यापारियों को भी लाइसेंस जारी किए गए हैं, लेकिन दिवाली से एक दिन पहले शहर में दूसरी जगहों पर भी पटाखों की खूब ब्रिकी होती रही।
विज्ञापन

ऐसे में जहां पर पटाखा मार्केट लगी थी, वहां पर ग्राहक नहीं पहुंचे। लाइसेंस लेकर पटाखों की दुकानें सजाने वाले व्यापारियों में काफी नाराजगी दिखी। व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। पटाखा विक्रेता अश्वनी कुमार, रवि ठाकुर, सुनील कुमार, हीरा सिंह, सूरज सिंह, किशोरी लाल, दीपक ने कहा कि जिन व्यापारियों ने लाइसेंस लिए गए हुए हैं, उनके साथ प्रशासन की ओर से ज्यादती की गई है। उन्हें पटाखा बेचने के लिए ऐसी जगह दी गई है, जहां ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पटाखों की मार्केट हर साल ढालपुर मैदान में लगती थी। इस बार नेहरू पार्क में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शहर में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर पटाखे बेचने के लिए रेहड़ी लगाई हुई है, ऐसे में ग्राहक नेहरू पार्क नहीं आ रहे हैं। प्रशासन शहर में अन्य जगहों पर पटाखों की दुकानों को बंद करें। सभी दुकानें एक ही स्थान पर हों। ऐसे में सभी ग्राहक एक जगह पर आएंगे, उन्हें नुकसान भी नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

इससे पहले पटाखा व्यापारी सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी से मिले और उन्हें अपनी समस्या के बारे में बताया। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने कहा कि चिह्नित स्थानों पर ही पटाखे बेचने की अनुमति प्रदान की जा रही। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें