फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करेेंगे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। निर्वाचन विभाग ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ दो विभिन्न समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि तीन विभाग मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर स्वयं सहायता समूह, युवक एवं महिला मंडलों के सहयोग से स्वीप कमेटियों का गठन किया जाएगा। युवक मंडल और स्वयं सहायता समूहों की मासिक बैठकों की कार्यसूची में मतदाता जागरूकता को सम्मिलित किया जाएगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का भी आयोजन होगा।
कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके दिव्यांगजनों की सूची प्रदान करेगा, जिससे सभी पात्र नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जा सके। विभाग मतदान दिवस पर व्हील चेयर्स भी उपलब्ध करवाएगा। समझौता ज्ञापन में जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नोडल ऑफिसर नियुक्त होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें