फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भेखली के जंगलों में रोपे देवदार के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। टीम सहभागिता एवं स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भेखली के जंगलों में पौधरोपण किया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने देवदार के पौधे रोपे और पूर्व में लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस मनाली के पूर्व अध्यक्ष हीरा लाल मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और नियमित रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

टीम सहभागिता के निदेशक एवं स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू के ग्रुप लीडर बीजू ने बताया कि संस्था मानसून के दौरान पौधरोपण अभियान चलाती है। भेखली के जंगलों में देवदार के पौधे लगाए गए। इस दौरान टीम सहभागिता के सलाहकार तुले राम, उपाध्यक्ष राज सिंघानिया, अमन भारती, संजू, तरुण, श्रवण, गुड्डू, सोनू कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें