फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बांटे औषधीय पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी की जुजुराणा फार्मर कंपनी ने रविवार को सालाना समारोह मनाया। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों और आमंत्रित मेहमानों को विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का वितरण किया।
विज्ञापन

कटराईं में हुए कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। जुजुराणा कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य मोहिंदर उपाध्याय ने बताया कि बदलते जलवायु चक्र तथा बदलती जैविक विविधता को देखते हुए जुजुराणा फार्मर ने बागवानी में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया। पहाड़ी मधुमक्खी की प्रजातियों को संरक्षण देने तथा उन्हें अधिक संख्या में अपने बागानों की तरफ आकर्षित करने के लिए विभिन्न औषधीय पौधों को लगाए जाने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें