फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर बौड़ी खड्ड करते हैं बच्चे

Sun, 22 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शांघड़ पंचायत के स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर बौड़ी खड्ड को आरपार कर रहे हैं। कभी भी यह खड्ड बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पानी के तेज बहाव को पार कर बच्चे स्कूल और घर पहुंचने को मजबूर हैं। अभिभावकों को हर दिन उनके बच्चों की चिंता सता रही है। बौड़ी खड्ड पर बना पुल गत वर्ष बाढ़ की भेंट चढ़ गया था। उसके बाद आज दिन तक न पंचायत न ही प्रशासन ने पुल के निर्माण के लिए उचित कदम उठाया है। लिहाजा, क्षेत्र की जनता में भारी रोष है।
विज्ञापन


शांघड़ पंचायत के गांव कोटलू, काहणा, बरशांघड़ सहित अन्य कई गांव के स्कूली बच्चे बौड़ी खड्ड से होकर स्कूल पहुंचते हैं। इन गांवों के लोगों का इसी खड्ड से होकर खाद्य सामग्री के साथ-साथ घास ले जाना भी होता है। बारिश के दिनों में लोगों को आने-जाने में दिक्कतें आती है। कई बार तो स्कूली बच्चों सहित छात्र बाढ़ की भेंट चढ़ने से बाल-बाल बच गए हैं।

ग्रामीण चमन लाल, राजेंद्र, किशोरी लाल, पूने राम, सवित्रा देवी, पार्वती और कमला देव का कहना है कि गत वर्ष बौड़ी खड्ड पर बना पुल बाढ़ की भेंट चढ़ गया है। पंचायत, राजनेताओं और प्रशासन इस समस्या से अवगत हैं। इसके बावजूद पुल के निर्माण को लेकर कोई जहमत नहीं उठा पा रहा है। उनका कहना है कि खड्ड का पानी बढ़ना शुरू हो गया है। अब सैंज और न्यूली पढ़ने आने वाले बच्चों को और ज्यादा दिक्कतें हो सकती है।
विज्ञापन


लोगों ने पंचायत और प्रशासन से जल्द पुल का निर्माण करने की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में शांघड़ पंचायत की प्रधान सवित्रा देवी ने बताया कि पंचायत की ओर से पहले भी पुल निर्माण करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उनका कहना है कि फिर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से पुल के निर्माण को लेकर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें