भाजपा के पूर्व मंत्री डा राम लाल मारकंडा के नेतृत्व में स्पीति की समस्याओं व मांगों को लेकर दिल
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से जनजातीय क्षेत्र स्पीति के टकचा से बातल तक सुरंग और लियो बाईपास बनाने की मांग की है। दो दिन पहले पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा की अध्यक्षता में स्पीति भाजपा मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर से मिला।
पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा की ओर से सौंपे गए मांगपत्र को केंद्रीय मंत्रियों ने ध्यान से पढ़ा और इस पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही लोसर से रंगरिक सड़क का चौड़ीकरण करने, लियो बाईपास सड़क को सीमा सड़क संगठन के अधीन करने, स्पीति में सीमा सड़क संगठन से निष्कासित 180 मजदूरों को तुरंत बहाल करने और काजा-समदो सड़क को भी सीमा सड़क संगठन के अधीन करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
प्रतिनिधिमंडल ने हल गांव के नजदीक गुएंधी नाला के लिए बाईपास मार्ग का चौडीकरण करने की भी बात रखी। मारकंडा के नेतृत्व में स्पीति भाजपा के पदाधिकारी सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध भी मौजूद रहे। बताया कि लाहौल-स्पीति जिले में विकास के सभी कार्य रुके पड़े हैं। इस दौरान जिला महामंत्री भाजपा पलजोर बौद्ध, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला परिषद सदस्य संडुप उपस्थित रहे। संवाद
000