फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सर्किल रेट के निर्धारण पर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

Thu, 06 Feb 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की अगुवाई में जमीन का उचित मुआवजा देने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर/ सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। संसारीनाला-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क के विस्तार को लेकर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। सर्किल रेट के निर्धारण को लेकर विधायक अनुराधा राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। मुख्यमंत्री को एक मांग प्रपत्र भी सौंपा गया।
विज्ञापन

विधायक अनुराधा ने कहा कि तांदी-संसारीनाला सड़क के विस्तारीकरण का कार्य बीआरओ की ओर से प्रस्तावित है। किसान चिंतित हैं कि कृषि योग्य भूमि का सड़क के लिए अधिग्रहण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मौजूदा सर्किल रेट भी बहुत कम दर्शाया गया है। जिस भूभाग पर विस्तारीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण होनी है, यह कृषि योग्य भूमि है। जनजातीय इलाकों में सरकार की अनुमति के बिना भूमि का हस्तांतरण एवं क्रय, विक्रय गैर जनजातीय लोगों के पक्ष में नहीं हो सकता। इस प्रतिबंध के कारण लाहौल में भूमि की खरीद फरोख्त न के बराबर हुई है। तांदी से उदयपुर तक भू-अधिग्रहण की अधिसूचना ग्राम सभाओं की सहमति के बिना हुई है। इसलिए तांदी से उदयपुर सड़क की विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत जो भूमि अधिग्रहण होगा, उसका उचित मुआवजा दिया जाए। गौर रहे कि इससे पहले भी विधायक तीन बार मुख्यमंत्री से मिली हैं। इस दौरान प्रेम चंद, विशन दास परशीरा, धर्म पाल रुड़िगबा, अनिल फूड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें