फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सायर मेला मैल के लिए देवता मनु महाराज रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली/लारजी (कुल्लू)। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के प्रतीक देवता मनु महाराज लाव-लश्कर के साथ मैल सायर मेले के लिए रवाना हो गए हैं। मेले में माता शतरूपा के साथ मनु महाराज का भव्य मिलन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसी पावन मिलन के साथ मेले का विधिवत आगाज होगा।
विज्ञापन

मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस दौरान कुल्लवी नाटी में स्थानीय कलाकार पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करेंगे। देवता के कारदार अजय ठाकुर ने बताया कि मेले को लेकर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मेले में पहुंचकर देव आशीर्वाद प्राप्त करने तथा अपनी समृद्ध लोक संस्कृति को करीब से देखने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें