फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्काउट्स एंड गाइड्स ने नग्गर में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर/हरिपुर (कुल्लू)। स्वतंत्रता दिवस पर नग्गर क्षेत्र में स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। स्वयंसेवियों ने पौधरोपण किया और रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद स्काउट्स एंड गाइड्स नग्गर के ऐतिहासिक मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन किया। इससे उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को करीब से जानने का अवसर मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन देवभूमि रोवर ओपन ग्रुप के रोवर स्काउट लीडर हिम्मत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति के सम्मान और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी पैदा करती है। कहा कि पौधरोपण और मंदिर में भजन-कीर्तन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को सेवा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें