मणिकर्ण घाटी के जलुग्रां स्कूल में छात्र संसद के दौरान छात्र।-संवाद
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जल्लूग्रां में युवा संसद का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मुद्दों पर युवा संसद में पक्ष और विपक्ष में खूब बहस हुई। विद्यार्थियों ने युवा संसद में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री के रूप में दी गई भूमिकाओं को विद्यार्थियों ने बखूबी निभाया। युवा संसद में स्कूल की प्रधानाचार्य भावना सागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ, नेतृत्व क्षमता और संसदीय कार्य प्रणाली के प्रति जागरूक करवाना था। उन्होंने विद्यार्थियों के इस रचनात्मक प्रयास की खूब सराहना की। युवा संसद जैसे मंच के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की जिम्मेदार नागरिक होने व भविष्य में कुशल नेता बनने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान स्कूल के अध्यापक डीएस राणा आदि मौजूद रहे। संवाद