फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डेडलाइन बीती, बाईपास अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी के बहुप्रतिक्षित बाईपास का निर्माण लगभग आठ महीने बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। विभाग ने सड़क को मई तक तैयार करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जुलाई का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन

2023 में विंटर कार्निवल के दौरान मुख्यमंत्री ने बाईपास की घोषणा की थी। 2025 में शिलान्यास हुआ। पिछले साल सितंबर में सड़क का कार्य आरंभ किया था। बाईपास बनने से मनाली शहर और नए पुल के आसपास ट्रैफिक का दबाव कम होगा। पर्यटन सीजन के दौरान रोजाना लगने वाले जाम से भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि बाईपास का निर्माण जारी है। योजना के लिए चरणबद्ध तरीके से बजट प्राप्त हो रहा है। सड़क पर कल्वर्ट, डंगे और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

....
कल्वर्ट और डंगे लगाने का काम
सड़क की कटिंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। अब जगह-जगह कल्वर्ट बनाए जा रहे हैं और पहाड़ी ढलानों को सुरक्षित करने के लिए डंगे लगाए जा रहे हैं। कई हिस्सों में मशीनें काम कर रही हैं।

....
बाईपास से जाम की समस्या होगी दूर
बाईपास बनने के बाद सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग की ओर जाने के लिए विकल्प मिल जाएगा। यह मार्ग क्लब हाउस से नेहरूकुंड तक बनी सड़क के साथ ही लोगहट्स होते हुए हिडिंबा मंदिर जाने वाली सड़क से भी जुड़ेगा। इससे ऊझी घाटी के सोलंग, पलचान, गौशाल, बुरुआ, शनाग आदि गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
...


बाईपास मनाली शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने में मील पत्थर साबित होगा। पर्यटकों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। यह कार्य इस पर्यटन सीजन से पहले पूरा होना चाहिए था।
-संजीव ठाकुर, अध्यक्ष, व्यापार मंडल मनाली
...
बाईपास ट्रैफिक जाम को कम करने के साथ स्थानीय लोगों को राहत देगा। विद्यार्थी समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे। साथ ही आपातकाल में अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी। निर्माण कार्य में विभाग को तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन

-मुकेश ठाकुर, होटलियर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें