फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाणा में बांटे गए ओबीसी सर्टिफिकेट

Sun, 30 Aug 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के दुर्गम गांव मलाणा के बाशिंदों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रविवार को प्रशासन जनता के द्वार पहुंचा। उपायुक्त राकेश कंवर की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 256 परिवारों को अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र मौके पर ही वितरित किए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा लोगों की बिजली-पानी, राजस्व, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का भी निपटारा किया गया। इस दौरान डीसी ने मलाणा पंचायत घर के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। लोगों के बिजली-पानी के कनेक्शनों से संबंधित समस्याओं का भी मौके पर ही निपटारा किया। उपायुक्त ने कहा कि मलाणा गांव की सभी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार तथा प्रशासन कृतसंकल्प है।

इसी के मद्देनजर इस दुर्गम क्षेत्र मलाणा में प्रशासन जनता के द्वार शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम रोहित राठौर, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भानू गुप्ता, तहसीलदार एसपी जसवाल और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें