फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में डीएवी मनाली बना विजेता

Wed, 22 Oct 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर विंग स्कूल में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप
विज्ञापन

जिोभर के 17 स्कूलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित लोअर विंग स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मनाली का डीएवी स्कूल विजेता बना, जबकि दूसरे स्थान पर ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल कुल्लू रहा। जिला कराटे संघ कुल्लू की ओर से आयोजित इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में 17 निजी और सरकारी स्कूलों के 100 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में संघ के चेयरमैन वेद प्रकाश उपस्थित रहे। आधिकारिक रूप से नेशनल रेफरी की भूमिका में हरीश शर्मा, परस राम, कुमकुम शर्मा, अभि शर्मा, सानिया, राकेश कुमार, अंजनी ठाकुर,मीना शर्मा रहे। संघ के महासचिव पराशर ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कों के कुमिते के विभिन्न आयु और भार वर्गों में विवान वशिष्ट, प्रणव शाशनी, आरव ठाकुर, रेयांश, मिहिर, जिग्मेद, रोहित, शिवम,अर्णव, लक्ष्य, ओम मगर, राहुल, तनीष, रूप लाल, वैभव, शौर्य राष्पा, अंशुल, आयुष, चन्नय शर्मा ने स्वर्ण पदक और अभि, अंश शिवा, अर्णव भारद्वाज, दीपक, सक्षम, आरव, अशांक, रितुल, वीरेन, समरथ, सोनम, विराज, अथर्व शाशनी ने रजत पदक हासिल किया। जबकि विहान, दार्शिक, रिशान, अनुभव, आरव, प्रणीत, विपुल, अभिनव अक्षायन, शुभ, अग्रिम, दिव्यांश, विहान, यश, ईशान, दक्ष ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में फुरपा लामो, निर्विका, केयन्ना, मायरा, दर्पन, अन्वेषा, तृषा, वीनस, सान्वी, अनन्या, आराध्या, सिहोना, पदमा, सानिया, सुनेहा, सिमरन, आयेशा और ओजस्वी ने स्वर्ण पदक और सैजल, अनमोल, प्रियांशी, अवनी, सनाया, दृष्टि, चेष्टा, त्रिशा, आकृति, श्रीजा, लिओना, तेंजिन ने रजत पदक पर कब्जा किया। अश्रीम ओजस्वी, काव्या, सुनैना, तानिया, इशिता, काव्या कश्यप ने कांस्य पदकों जीते। काता में सोनम, शुभ, लक्ष्य, तनीष, आरव, श्रीजा, अन्वेषा, अनन्या, सैजल शर्मा ने स्वर्ण पदक और ओजस्वी, प्रियांशी, कुमुद, ओजस्वी ठाकुर, नीरज सूरी, दिव्यांश, अनमोल व रोमन ने रजत पदक और अयांश, शिवम, राहुल, अंश शिवा, दक्ष, केयन्ना, अर्याना, सुनैना, तृषा, अनमोल व अवनी ने कांस्य पदक जीते। इस दौरान संघ के महासचिव केएस पराशर, सह सचिव नरोत्तम चन्द, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार, कोच खूब राम, सुरेश नेगी, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें