फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल घाटी में बिजली गुल होने से छाया अंधेरा

Tue, 26 Aug 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में भारी बारिश से आई बाढ़ में बहा मनाली-चंडीगढ़ हाईवे।-संवाद
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी में सोमवार से बिजली गुल है। इस कारण घाटी के गांव अंधेरे में हैं। सोमवार को मनाली से लाहौल की ओर जाने वाली बिजली लाइन को भूस्खलन के कारण नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को नेटवर्क से संबंधित परेशानी के साथ मोबाइल फोन की चार्जिंग की समस्या आ रही है। लोगों के अनुसार वे एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। इससे कहां-कहां कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। खासकर रात के समय लोगों को बिजली न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें