फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नाग देवता की सराय में आग लगने से नुकसान

Sat, 15 Nov 2025 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग के समीप मंदिर की सराय में लगी आग।-संवाद
विज्ञापन
सोलंगनाला शुक्रवार सुबह की घटना, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। सोलंगनाला स्थित कंचन नाग के मंदिर की सराय में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र मनाली से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे नाग देवता की सराय में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने सराय में भड़की आग की सूचना अग्निशमन केंद्र मनाली को दी। मनाली से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए । ग्रामीणों की मदद से सराय में भड़की आग पर लगभग एक घंटे बाद काबू पाया। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी सरनपत बिष्ठ ने बताया कि देवता नाग की मंदिर सराय में आग लगी है। इस घटना में लगभग एक लाख का नुकसान होने का अनुमान है। आग से दस लाख की संपत्ति बचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें