मनाली के माल रोड पर नाटी के लिए पहुंची महिलाएं. संवाद
जम्मू, गुजरात, पंजाब और उज्जैन के कलाकारों ने खूब मचाई धूम
मनाली की मनुरंगशाला में दिन भर चलती रही सांस्कृतिक प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विंटर कार्निवल मनाली की मनु रंगशाला में कार्यक्रमों की धूम रही। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली।
कार्निवल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी संस्कृति के साथ दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में कुल्लूत सांस्कृतिक दल ने शानदार आगाज करते हुए खूब तालियां बटोरीं।
इसके अलावा गुजरात, जम्मू, उज्जैन, वॉरियर कुल्लू और अल्टीमेट कुल्लू के कलाकारों ने भी खूब समां बांधा। बॉलीवुड डांस न्यू प्रतियोगिता में सांस्कृतिक मंच नग्नर के अलावा उज्जैन और केएसकेएस कुल्लू ने धमाल मचाया। बॉलीवुड ओल्ड डांस में सुंदरनगर और सूर्य दल बनोगी, फैशन शो में जम्मू, कुल्लू और उज्जैन के कलाकारों ने भाग लिया। क्लासिकल डांस में कल्लू और सुंदरनगर टैलेंट शो में उज्जैन, गुजरात, जम्मू और सुंदर नगर तथा कथक नृत्य में दिनेश गुप्ता ने अपनी कला से मनुरंगशाला में बैठे हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उधर, माल रोड मनाली में हुए स्ट्रीट डांस में कलाकारों ने पर्यटकों का खूब मनोरंजन किया। इसमें पंजाबी भंगड़ा, कुलवी नाटी और लाहौली नृत्य की घूम रही। इस दौरान पर्यटक भी झूम उठे।