फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू कॉलेज में अप्रैल में होगी सांस्कृतिक संध्या

Sat, 23 Mar 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में अप्रैल में सांस्कृतिक संध्या और खेल स्पर्धा करवाने का निर्णय लिया गया। महाविद्यालय में शनिवार को पूर्व छात्र संघ की बैठक हुई। इसमें पूर्व छात्र संघ ने महाविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्टील रैलिंग लगाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

साथ ही सांस्कृतिक संध्या एवं खेल गतिविधियों का आयोजन करवाने पर भी सहमति बनी है। प्रस्ताव रखा गया कि महाविद्यालय में पूर्व छात्रों के लिए बैठक कक्ष की सुविधा का प्रावधान भी किया जाए।
इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रोशन लाल, डॉॅ. राकेश राणा, डॉ. बिंता ठाकुुर, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज, उपाध्यक्ष अनिल कुमार रैली, सचिव प्रो. दीप, सहसचिव हरि भारती आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें