फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नवरात्र पर जिले के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 09 Apr 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/मनाली। चैत्र नवरात्र का नव संवत के साथ मंगलवार को आगाज हुआ। नवरात्र पर कुल्लू जिले के मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

माता के मंदिर में माथा टेकने के साथ चुनरी और नारियल आदि भी अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने हिडिंबा माता मंदिर मनाली, माता भुवनेश्वरी मंदिर भेखली, माता वैष्णो देवी रामशिला, माता पार्वती चौंग, माता नैणा मणिकर्ण और माता गाड़ादुर्गा के मंदिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जिले के मंदिरों में दिन-भर काफी चहल-पहल रही।
जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र पर प्रसाद का वितरण किया गया। माता के मंदिरों में भक्तों के शीश नवाने का सिलसिला नौ दिन तक चला रहेगा।
विज्ञापन

कई मंदिरों में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। प्रथम नवरात्र पर मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल हिडिंबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। पर्यटकों की संख्या भी यहां ठीक-ठाक रही। मंदिर में सातवें नवरात्र पर महायज्ञ शुरू होगा।
तीन दिन हवन यज्ञ के बाद नवमी के दिन पूर्णाहुति होगी। हिडिंबा मंदिर में पर्यटकों की चहलकदमी नवरात्र पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली। मंगलवार सुबह ही मंदिर के कपाट खुल गए थे। इससे पहले माता हिडिंबा की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। माता हिडिंबा के पुजारी शाम लाल शर्मा ने बताया कि प्रथम नवरात्र को अच्छी भीड़ रही। नवरात्र पर दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें