फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली गुल, मोबाइल डेड, अपनों से बात भी छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की ग्राम पंचायत कोकसर के दो गांवों में एक महीने से बिजली नहीं है। इस कारण मोबाइल फोन की बैटरी भी खत्म हो गई है। अब ग्रामीण अपनों से बात भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

घाटी में मार्च में हुई बर्फबारी के कारण कोकसर पंचायत के गांव कोकसर और डिंफुक में बिजली और नेटवर्क की समस्या उत्पन्न हुई है। ग्रामीण विद्युत बोर्ड से बिजली बहाल करने की मांग उठा रहे हैं। स्थानीय निवासी टशी नोरबू, राजीव, नितिन, राजू, सुनील और अनिल ने कहा कि एक माह से कोकसर और डिंफुक गांव में बिजली नहीं है। साथ ही दूरसंचार कंपनियों का नेटवर्क भी नहीं है। 29 मार्च को बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने कोकसर तक सड़क से बर्फ हटा दी है।
कोकसर पंचायत को घाटी से जोड़ दिया है, लेकिन विद्युत बोर्ड बिजली बहाल करने में नाकामयाब रहा है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 33 केवी सिस्सू सब स्टेशन के कनिष्ठ अभियंता ऐल चंद ने कहा कि बीते सोमवार को उनकी टीम कोकसर से आठ किलोमीटर दूर राक्षी ढांक तक पैदल गई। टीम ने पाया कि बिजली का एक खंभा और दो तार हिमखंड की चपेट में आए हैं। लाइन को दुरुस्त करने के लिए ग्रामीणों की सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन

....
विद्युत बोर्ड के कर्मी शून्य से नीचे तापमान और चार फीट से अधिक बर्फ पर पैदल चलकर राक्षी ढांक पहुंचे, तब जाकर यह पता चला कि तार और खंभा चपेट में आए हैं। अगर बीआरओ की मशीन ग्रांफू पहुंचती है, तो काम आसान हो जाएगा। अब जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रेम, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें