कुल्लू के बस स्टेड में लगी बड़ी स्क्रीन में चैंपियन ट्राफी के मैच में भारत-पाकिस्तान मैच का लुत
कुल्लू। भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण देखने के लिए जिले में जगह जगह लोगों की भीड़ नजर आई। लोगों ने सार्वजनिक स्थलों, होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों में लगी एलसीडी और टीवी के माध्यम से दोनों देशों की टीमों के बीच खेले गए मैच का प्रसारण देखा।
इस दौरान पाकिस्तान टीम के विकेट गिरते ही प्रशंसक खुशी मनाते दिखाई दिए। खासकर बस अड्डा कुल्लू में लगी एलईडी में लोगों ने बेंच पर बैठकर मैच का आनंद दिया। इसके अलावा सरवरी, अखाड़ा बाजार, ढालपुर सहित पतलीकूहल, मनाली, भुंतर, सैंज, बंजार आदि के बाजारों में भी लोग टीवी और एलईडी के आगे मैच देखते नजर आए। रविवार होने के कारण लोगों ने अपने घरों में भी मैच का आनंद लिया। संवाद