फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश के कारण खराब होने लगीं फसलें, दाम भी गिरे

विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी में खेतों और बगीचों में तैयार उत्पाद लेकर पहुंचे किसान-बागवान।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। बारिश के कारण सब्जियों को नुकसान पहुंचने से दाम लुढ़कने लगे हैं। लाहौल-स्पीति से आने वाले मटर को भुंतर सब्जी मंडी में वीरवार को 70 रुपये प्रतिकिलो दाम मिले। कुछ दिन पूर्व यही मटर 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा था। बारिश के कारण गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है। भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती ईशान चौधरी, रामपाल और गुलशन कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के चलते खेतों से तोड़ा गया मटर गीला हो रहा है। बोरियों में भरकर मंडी तक पहुंचने के दौरान मटर काला पड़ने से खराब होने लगा है। इससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

लाहौल के किसान तेजिंग डोलमा और छेरिंग ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों से मटर की तुड़ाई करना भी मुश्किल हो गया है। यदि किसान मटर तोड़ भी रहे हैं तो मंडी तक पहुंचते-पहुंचते उसकी गुणवत्ता खराब हो रही है, जिससे नुकसान उठाना पड़ रहा है।
आढ़ती ईशान चौधरी ने बताया कि वीरवार को लाहौल की फूलगोभी 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकी। स्थानीय गोभी को 25-30 रुपये प्रति किलो दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो सब्जियों की गुणवत्ता और कीमतों पर इसका असर देखने को मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें