सोमवार रात पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से सवा किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरानाला में सवा किलो चरस के साथ पुलिस ने मंडी जिले के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह सोमवार रात को पैदल ही चरस की खेप लेकर लोट गांव से कुल्लू आ रहा था। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भुंतर पुलिस की एक टीम दोहरानाला के तहत आने वाले थिचीनाला में नाके पर थी।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे व्यक्ति को देखा। व्यक्ति भी पुलिस को देखकर घबरा गया। ऐसे में पुलिस को उस पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने उससे रात में जाने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर लाभ सिंह (40), निवासी मंदरा, डाकघर बथेरी, तहसील कटौला, जिला मंडी के कब्जे से सवा किलो चरस बरामद हुई। चरस मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन चल रही है।