फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में कूड़ा फेंकने पर दो महिलाएं गुत्थमगुत्था

Thu, 28 Jan 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली से सटे प्रीणी और जिला मुख्यालय कुल्लू में रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक मनाली और कुल्लू थानों में मारपीट के केस दर्ज किए गए हैं। नग्गर निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह मनाली से आ रहा था।
विज्ञापन


सामने से एक शख्स आया और उसके खिलाफ अनापशनाप बोलने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझता, आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया है। वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू में बदोगी की एक महिला ने रास्ता रोककर मारपीट करने का केस दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि वह अपने खेत को जा रही थी। ऐसे में उसने देखा कि उसकी पड़ोसन उसके खेत में कूड़ा फेंक रही है। जब महिला ने उसे ऐसा करने से रोका तो दूसरी महिला भड़क गई। बाद में उसने उसका का रास्ता रोक लिया। अचानक उसने महिला को बालों से खींचकर जमीन पर पटक दिया। कुछ देर के लिए दोनों महिलाएं गुत्थमगुत्था होती रहीं। बाद में लागों के हस्तक्षेप के बाद ही मामला शांत हो सका लेकिन तब तक महिला काफी घायल हो चुकी थी। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें