बंजार उपमंडल की बाहू पंचायत के लटीपरी गांव की प्राथमिक पाठशाला में चोरों ने स्कूल के किचन में लगा ताला तोड़ डाला। चोरों ने स्कूल के किचन तथा साथ लगते आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, प्रेशर कुकर, दो कड़छियां, दस थालियां ले उड़े। स्कूल प्रबंधन को जब इसकी भनक लगी तो उनके होश उड़ गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी दो माह पहले आंगनबाड़ी केंद्र के ताले चोरों ने तोड़ डाले थे।
लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से जहां स्कूल प्रबंधन के होश उड़े हुए हैं, वहीं ग्रामीणों में भी चोरों को लेकर खौफ है। स्कूल हेडमास्टर बलबीर सिंह ने बताया कि चोरी रात के समय हुई है। पुलिस थाना प्रभारी बंजार जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात की शिकायत मिली है। पुलिस की टीम मौके पर जाकर सभी तथ्यों को खंगाल रही है। चोरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन जल्द चोरी को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।