फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

Sat, 04 Jun 2016 10:54 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली के कोठी में एक बाइक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लुढ़क गई। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल अस्पताल हो गई। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पर्यटन नगरी मनाली घूमने आए एक दंपति को रोहतांग सैर पर जाना मंहगा पड़ गया। रोहतांग से लौटते समय कोठी की सर्पीली सड़कों पर बाइक सवार संतुलन नहीं बना पाया और बाइक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन


हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार तथा बाइक की पिछली सीट पर बैठी महिला को अस्पताल पुहंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त दिल्ली निवासी 32 वर्षीय सुविष्ट सिंह के रूप में हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले किया जा रहा है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने को घायल महिला बयान कलमबंद किया जा रहा है। वहीं मोटरसाइकल की मेकेनिकल रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें