दिल्ली से करोड़ों की हेरोइन के साथ गिरफ्तार नाइजीरियन ओके चीकू मैथ्यू को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जबकि, अभी भी मामले में एसआईटी जांच में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में सामने आए कुछ अहम तथ्यों को पुलिस क्रॉस चेक करेगी। पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार बयान बदलता आया है।
दिल्ली के उत्तम नगर थाना के नवादा क्षेत्र से पकड़े गए मैथ्यू के तार अन्य लोगों के साथ जुड़े होने की आशंका है। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की भी उम्मीद है। उधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, एसपी पदमचंद ने बताया कि मामले में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।