फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौहल में फेंका नवजात, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ गायब

Sun, 05 Jun 2016 11:33 AM IST
कुल्लू
विज्ञापन
नवजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू शहर से सटे मौहल गांव के समीप नेशनल हाईवे किनारे एक नवजात फेंकने का मामला सामने आया है। हालांकि मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही जीवित नवजात पुलिस को नहीं मिला। मामला शुक्रवार देर शाम का है। साक्ष्य के अभाव पर अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। हालांकि पुलिस की जांच जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे पुलिस थाना भुंतर को अज्ञात नंबर से कॉल आया कि मौहल के समीप एनएच किनारे एक जीवित नवजात गिरा हुआ है। जिस पर पुलिस दल मौके लिए रवाना हुआ। लेकिन मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कुछ न मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों से मामले को लेकर पूछताछ भी की। लेकिन मौके पर कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस आसपास के लोगों से भी मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक मामले में पुलिस के पास कॉल के अलावा कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस को आई कॉल में बताया गया था कि करीब सात से दस दिनों का एक बेबी ब्वाय सड़क किनारे गिरा हुआ है। नवजात को जीवित बताया गया था। लेकिन मौके पर कुछ न मिलने पर पुलिस जवान भी चौंक गए। काफी देर तक पुलिस जीवित नवजात का पता लगाने में जुटी रही, लेकिन सफलता न मिलने पर स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद वापस लौट गई। कुछ हाथ न लगने के बावजूद भुंतर पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। इधर, भुंतर पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मौहल के समीप एक जीवित नवजात मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस दल मौके पर गया था, लेकिन वहां कुछ न मिला। साक्ष्य के अभाव में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। बावजूद इसके मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें