शिमला के समरहिल के पास 25 साल के एक युवक ने फंदा लगा लिया।
शिमला के समरहिल के जंगल में नेपाली युवक ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। युवक अजय कुमार ने जंगल में पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।
अजय कुमार (25) चैली का रहना वाला था। शुक्रवार सुबह के समय पुलिस को सुचना मिली की सागंटी जंगल में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा।
इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।