फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में सड़क दुर्घटना, पांच घायल

Mon, 28 Dec 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली से आगे कुलंग में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलाें का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा चालक की तेजरफ्तारी और लापरवाही की वजह से पेश आया प्रतीत हो रहा है। लिहाजा, पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक मनाली थाना में सड़क हादसे को लेकर केस दर्ज किया गया है। कार में सवार एक घायल महिला ने पुलिस में शिकयत दर्ज करवाई है कि वे शांगरी बाग से सोलंगनाला सैर सपाटे को जा रहे थे लेकिन कुलंग नामक स्थान पर पहुंचते ही चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया।
विज्ञापन


 स्थानीय लोगों की मदद से वे सड़क तक पहुंच पाए। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। घायलों का मेडिकल करवाया गया है। हादसे के सही कारणों तक पहुंचने के लिए चालक का बयान कलम कंद करने के अलावा वाहन की मेकेनिकल रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें