फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन किलो चरस, दो ग्राम हेरोइन पकड़ी

Mon, 07 Dec 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन लोगों के कब्जे से सवा तीन किलो चरस बरामद की है। तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, भुंतर में एक पंजाब निवासी से दो ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक आनी में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शमशर नामक स्थान पर बंजार के दिलेराम नामक आरोपी को तलाशी के लिए रोका। हालांकि, आरोपी भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे जल्द काबू कर लिया। उसके बैग से 2.170 किलो चरस बरामद की गई है। वहीं, चुट्टी बिहाल में जालम सिंह नामक शख्स से 492 ग्राम चरस बरामद की गई है। उधर, कुल्लू थाना के तहत चील मोड़ में मंडी के खूबराम से 700 ग्राम चरस बरामद की गई है। वहीं, भुंतर में पंजाब हीरानगर के अमरदीप से दो ग्राम हेरोइन पकड़ी है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि उक्त नशे की खेप आरोपियों को कहां से मिली और इसे किसे बेचा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें