फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में गन प्वाइंट पर मनाली के स्टूडेंट्स से छीनी कार

Sat, 24 Dec 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू/ मोहाली।
विज्ञापन
crime demo
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे-21 पर खरड़ बस स्टैंड के पास लांडरां के एक नामी कॉलेज के विद्यार्थी से गन प्वाइंट पर कार छीनने का मामला सामने आया है। तरुण नामक विद्यार्थी ने इस संबंध में थाना सिटी खरड़ में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना सिटी खरड़ के इंचार्ज सतनाम सिंह ने मामला की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमें छापामारी कर रही हैं। पुलिस को दी शिकायत में तरुण ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वहीं, शिवालिक सिटी में अपने दोस्त दर्पण शर्मा और विश्वजोत मनकोटिया के साथ किराए के मकान में रहता है। सभी मनाली के रहने वाले हैं। 

तरुण ने बताया कि वह अपनी दोस्त को रिसीव करने के लिए खरड़ बस स्टैंड कार से गया था। उसकी दोस्त वीरवार दोपहर चार बजे के बाद मनाली से चली थी। वह आधी रात के समय खरड़ बस स्टैंड पर पहुंची। रास्ते में उसने खाना नहीं खाया था। इसलिए वह खाना खाने के लिए एक नामी ढाबे पर चले गए। इस दौरान वहां पर तीन नकाबपोश युवक आए। एक युवक ने जेब से रिवाल्वर जैसी कोई चीज निकाली। एक युवक के पास किरपान थी। उसे कार छोड़ने के लिए कहा। जैसे ही गाड़ी से बाहर से निकले नकाबपोश कार छीनकर कुराली की ओर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी खरड़ और मोहाली में स्टूडेंट्स से कार छीनने की वारदात हो चुकी हैं। कुछ समय पहले खरड़ में ओला ड्राइवर से कार छीनी गई थी। फेज-7 में एक स्टूडेंट की जिम के बाहर से कार छीनी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें